Jeene Ka Maja Sabse Jyada Kab Hota Hain

Jeene Ka Maja Sabse Jyada Kab Hota Hain

( जीने का मजा सबसे ज्यादा कब होता हैं जरूर जानिए)

 

Jeene Ka Maja Sabse Jyada Kab Hota Hain

हेलो दोस्तों ! हम सब मनुष्यो के जीवन में रोज़ नए आयाम आते जाते रहते हैं।

हम सबको कभी ख़ुशी कभी गम मिलता रहता हैं।

क्या आपने कभी सोचा हैं की हम लोगो को जीवन में सबसे अधिक मजा कब और कहा आया था ?

कब आप खूब खुश थे ?

आइये हम आपको ले चलते हैं ऐसे ही एक सफर पे जो हम सब के जीवन में एक बार तो आया ही था।

ये अनुभव हम सबने ही किया हैं और इनसे हमारी बहुत सारी यादें भी जुडी हुई हैं।

आइये तो चलते हैं इस सफर पे।

“जीने का मजा”

जब थोड़े में मन खुश था
तब जीने का मजा हीं कुछ और था
नहीं थे जब ऐसी कूलर
तब छत पर सोने का मजा कुछ और था

गर्मी की भरी दोपहर में झरती मटकी का
पानी पीने का वो दौर कुछ और था
रात में छत पर रखी सुराही का ठंडा पानी
पीने का मजा हीं कुछ और था

शाम होते हीं छत पर पानी से छत की तपन कम करते
उठी सौंधी खुशबु कैसे भूल सकता है कोई
फिर प्यार से लगाए किसी दूसरे के बिस्तर पर जाकर
जोर से पसरने का मजा ही कुछ और था

बंद हवा में वो पंखी का झलना
आज भी याद है मगर
ठंडी हवा के पहले झोंके से छायी
शीतलता का मजा हीं कुछ और था

चाँद तारों से झिलमिलाते आसमान को
निहारने का आलम आज कहाँ नसीब है
ध्रुव तारे और सप्तऋषि से बाते करने का
तब मजा हीं कुछ और था

बंद कमरो में कब सुबह हो जाती है
अब तो पता हीं नहीं चलता
सूरज की पहली किरण के साथ तब
आँख मिचोली करने का मजा ही कुछ और था

ट्रेडमिल पर खड़े खड़े भले ही कितने हीं
मील क्यों न दौड़ ले आज हम
पर ताज़ी हवा में टहलने का
तब मजा ही कुछ और था

सब कुछ होते हुए भी आज
मन में संतुष्टि की कमी खलती है
जब थोड़े में मन खुश था,तब जीने का मजा हीं कुछ और था

Jeene Ka Maja Sabse Jyada Kab Hota Hain 1
99digest

दोस्तों आप लोगो ने उप्पर पढ़ के अनुभव किया की जीवन जीने का मजा सबसे ज्यादा कब होता हैं  ( Jeene Ka Maja Sabse Jyada Kab Hota Hain ).

उम्मीद हैं Jeene Ka Maja Sabse Jyada Kab Hota Hain आपको पसंद आयी होगी । 99digest पे इस तरह की अनेको कविताओं को हम आपके लिए लाते रहेंगे ।

आप पढ़िए और अपने परिवार जनो और मित्रो के साथ Jeene Ka Maja Sabse Jyada Kab Hota Hain share करना न भूले।

99digest वेबसाइट बनाने के पीछे हमारा मकसद था सबको मनोरंजन के लिए नित नए चीज़े देते रहना । हम इंटरनेट पे रिसर्च करके नियमित रूप से नयी नयी चीज़े लाते रहे हैं और आगे भी लातें रहेंगे ।

99digest.com पे आपको सब शायरी , good morning messagegood night message, motivational stories, इतियादी पड़ने को मिलेंगे ।

आप इन संदेशो और चित्रों को अपने व्हाट्सप्प (whatsapp), फेसबुक (facebook), इंस्टाग्राम (instagram), इत्यादि पे शेयर कर सकते हैं ।

जैसे उप्पर दी हुई कविता जीवन जीने का मजा सबसे ज्यादा कब होता हैं  ( Jeene Ka Maja Sabse Jyada Kab Hota Hain ).को शेयर करने के लिए आप शेयर बटन पे क्लिक करिये और अपने पसंदीदा चैनल पे शेयर kariye।

आपकी सुविधा के लिए 99digest.com पे हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओ का प्रयोग किया गया हैं ।

आपको हमारे अन्य पोस्ट भी पसंद आएंगे उन सबको पड़ना न भूले। उप्पर मेनू में से अपनी पसंद का चुनाव करें और जो पसंद आये वो पढ़े ।

आपकी सुविधा के लिए हमने 3 पोस्ट चुने हैं इनको पड़के देखे और बताये कैसे लगे आपको ।

You May Also Like It